Breaking News

ऐन वक्त पर पुलिस से गफलत

- मंदिर की दीवार फांदने वाला कौन था?
- गैंगस्टर अंकित भादू के साथ मुठभेड़ का मामला
सादुलशहर। पंजाब, राजस्थान व हरियाणा पुलिस में वांछित गैंगस्टर अंकित भादू ऐन वक्त पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस व अंकित भादू के बीच मुठभेड़ भी हुई, लेकिन पुलिस की एक भी गोली भादू तक पहुंच नहीं पाई। पुलिस के हाथ से फिसलने के पीछे रहे कारणों का मंथन भी किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान योगेश यादव सहित पुलिस के आला अधिकारी कस्बे में रविवार को पूरी दोपहर गैंगस्टर अंकित भादू को तलाशते रहे। वह पुलिस को दिखाई भी दे गया। पुलिस ने गालियां दागी, लेकिन आतंक का पर्याय बना अंकित भादू आखिरकार पंचकूला की एसओजी टीम व श्रीगंगानगर पुलिस को चकमा दे गया। पुलिस टीम को देखने के बाद अंकित भादू पुलिस पर गोलियां दागता हुआ बलेर सिंह के खेत से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस पीछे दौड़ती रही, लेकिन ऐन वक्त वह पुलिस की आंखों से ओझिल हो गया। पुलिस की टीम कस्बे से दो किलोमीटर दूर मंदिर की दीवार फांदने के बाद फरार युवक को दबोचने के लिए वहां डटी रही, जबकि अंकित भादू नुरपुरा चौराहा होते हुए गांव दोधा के निकट से पंजाब सीमा की तरफ भाग गया। पुलिस उसके निकलने के सही रास्ते का सही समय पर चयन नहीं कर सकी। इसमें सादुलशहर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस मंदिर की दीवार फांदना बताया जा रहा है, वहां
अंकित भादू संभवत: नहीं गया।
पुलिस अधिकारियों के भरसक प्रयास करने के बावजूद अपराधी भादू सुरक्षित निकल गया। वह एक आई-20 कार में सवार होकर भाग गया। पुलिस अधिकारियों ने पीछा भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस मामले में सादुलशहर पुलिस ने रविवार शाम पंचकूला की क्राइम ब्रांच के सीआई अमन सिंह जाट की सूचना पर अंकित भादू पुत्र शिवप्रकाश जाट निवासी शेेरेवाला के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

No comments