स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण हो:- प्रभारी सचिव
श्रीगंगानगर। जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव शिखर अग्रवाल ने कहा कि कोई भी कार्य स्वीकृत होने के पश्चात निविदा प्रक्रिया, तकनीकी स्वीकृति इत्यादि में किसी तरह का विलम्ब न करें। स्वीकृत कार्य एक निर्धारित अवधि में पूर्ण होना चाहिए।
अग्रवाल सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अमृत योजना के तहत श्रीगंगानगर शहर में होने वाले कार्यों में देरी न करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण करावें। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत शहरी क्षेत्र गंगानगर व सूरतगढ़ में 56 कार्य पूर्ण हो चुके है, शेष कार्यों को अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। जल प्रबंधन के लिये जिले में बनने वाले पक्के खालों, डिग्गियां निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने पालनहार योजना में चिन्हित परिवारों को अविलम्ब लाभ देने पर जोर दिया।

No comments