Breaking News

कृषि कनेक्शनों को लेकर प्रभारी सचिव नाराज

- विद्युत निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ के ऐटा-सिंगरासर क्षेत्र मेें राज्य सरकार द्वारा निर्देश देने के बावजूद कृषि कनेक्शनों को लेकर दिये गये लक्ष्य पूरे नहीं होने पर प्रभारी सचिव शिखर अग्रवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। श्री अग्रवाल ने कहा कि अभी तक डिमांड नोटिस जारी नहीं किये गये हैं, जोकि बहुत गम्भीर मामला है। सरकार के आदेश हैं कि किसानों को शीघ्रता से कृषि कनेक्शन जारी किये जायें। इसके बावजून निगम के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अगले 5-10 दिनों में डिमांड नोटिस जारी हो जाने चाहिए। अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

No comments