मोबाइल पर गाने चलाने की बात को लेकर पड़ौसी की हत्या
- चाचा-भतीजा घायल, बीती रात हुआ पथराव
घमूड़वाली (एसबीटी)। घर की छत पर मोबाइल पर गाने चलाने की बात को लेकर पड़ौसियों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि एक जने की मौत हो गई। पड़ौसियों ने पथराव करके हत्या कर दी। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। झगड़े में घायल दो जनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना प्रभारी मदनलाल बिश्रोई ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय गुरतेज सिंह कुम्हार सिख निवासी बींझबायला था। झगड़े मेें मृतक का भाई अंग्रेज सिंह व भतीजा लक्खा सिंह बुरी तरह से घायल हो गये। घायल अंगे्रेज सिंह पुत्र जगर ङ्क्षसह निवासी बींझबायला के पर्चा बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल अंगे्रज सिंह ने बताया कि उसके मकान के साथ चिपता हुआ मकान बलदेव ङ्क्षसह कुम्हार सिख का है। दोनों घरों की छत साथ चिपती हुई है। बलदेव सिंह का पुत्र सूरज सिंह रोजाना घर की छत पर आकर मोबाइल पर तेज आवाज में गाने चलाता था।
सूरज परिचालक है। उसने कई बार सूरज को तेज आवाज में गाने चलाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने पड़ौसी बलदेव ङ्क्षसह को अपने पुत्र को समझाने के लिए कहा, तो बलदेव ङ्क्षसह ने कहाकि वह समझा देगा। 12 अगस्त की रात को वह अपने पुत्र जगसीर ङ्क्षसह, पत्नी तेज कौर व पुत्री गुरप्रीत कौर के साथ अपने घर की छत पर था। उस वक्त सूरज सिंह ने फिर मोबाइल पर गाने चला लिए। उन्होंने रोका, तो झगड़ा हो गया। वह नीचे आ गये। झगड़ा का पता चलने पर उसका भाई गुरतेज सिंह व गुरचरण ङ्क्षसह वहां आ गये। इसके बाद बलदेव सिंह, सूरज सिंह व उसके परिवार की महिलाओं ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। वह अपनी छत पर गये। पड़ौसियों ने ईंटें बरसानी शुरू कर दी। हमले में वह, उसका भाई गुरतेज सिंह व भतीजा लक्खा सिंह घायल हो गये। तीनों को परिवार के अन्य लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसके भाई गुरतेज सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि बलदेव ङ्क्षसह, सूरज सिंह व अन्य के खिलाफ हत्या करने व हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। गुरतेज सिंह के शव का आज पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments