
एक्टर कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपम 2, आज सिनेमाघरो में रिलीज होगी है। जब कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम रिलीज हुई तो हर ओर कॉन्ट्रोवसीज़् का माहौल बन गया था। कहीं इसके नाम के ऊपर विवाद होने लगे तो कहीं धामिज़्क बातों के चलते इस पर बैन लगाने की भी कोशिश की गई। अब पांच साल बाद इस फिल्म का दूसरा पाटज़् 'विश्वरूपम 2, रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी रॉ एजेंट मेजर विशाम अहमद कश्मीरी (कमल हासन) की है जिनकी पत्नी निरूपमा (पूजा कपूर ) हैं। विशाम जब अलकायदा के मिशन से विश्वरूपम 1 में निकलता है तो वहीं से यह कहानी शुरू होती है। विशाम को इस बार भी मिशन के तहत उमर कुरैशी (राहुल बोस) के द्वारा फैलाए गए आतंकवाद को खत्म करना है। मिशन में उसकी मुलाकात अलग-अलग तरह के लोगों और घटनाओं से होती है, जिसका सामना करते हुए विशाम को काफी तकलीफों का सामना भी करना पड़ता है, इसी बीच कहानी में सलीम (जयदीप अहलावत) विशाम की मां (वहीदा रहमान), कनज़्ल जगन्नाथ( शेखर कपूर) और बाकी किरदारों की भी एंट्री होती है। बहुत सारे उतार-चढ़ाव भी दिखाई देते। अब क्या उमर कुरैशी के फैलाए गए आतंकवाद को विशाम खत्म कर पाता है या नहीं, इसे जानने के लिए देखनी पड़ेगा आपको फिल्म। फिल्म की कहानी टिपिकल कमल स्टाइल की है। फिल्म में हाय ऑक्टेन एक्शन दशानज़्े की कोशिश की गई है जो कि आकषज़्ण का केंद्र है। कमल ने काफी दुरुस्त अभिनय किया है और इस उम्र में भी काम के प्रति उनकी लगन पदेज़् पर नजर आती है।फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है और सिनेमेटोग्राफी के साथ-साथ लोकेशन भी कमाल की हैं। बैकग्राउंड स्कोर और टाइटल सॉन्ग अच्छा है। फिल्म के बाकी किरदार जैसे एंड्रिया जेरेमियां ,जयदीप अहलावत, अनंत महादेवन, शेखर कपूर, राहुल बोस का काम सहज है। वहीदा रहमान जी का छोटा दशज़्नीय रोल है। कमल के द्वारा बोले गए कुछ संवाद भी काफी मजबूत है। फिल्म की कमजोर कड़ी इसमें समय-समय पर आने फ्लैश बैक हैं जो शायद आपको कंफ्यूज कर सकते हैं। हालांकि फिल्म की शुरुआत में विश्वरूपम 1 के बारे में कुछ बातें बताई गई हैं, लेकिन फिल्म देखने के दौरान आपको इसके पहले भाग से पूरी तरह से परिचित होना चाहिए। यह फिल्म आपको टिपिकल साउथ इंडिया की फिल्मों की भी याद दिलाती है। कमल के अलावा फिल्म के बाकी किरदारों को और भी ज्यादा सजाया और संवारा जा सकता था। कमल के सामने फिल्म का विलेन काफी कमजोर नजर आता है, यदि वह मजबूत होता तो दिलचस्पी और भी बेहतर होती। फिल्म के स्क्रीनप्ले को भी दुरुस्त किया जाता तो और भी मजा आता। फिल्म का बजट लगभग 55 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और मुल्क, मिशन इंपॉसिबल पहले से ही थिएटर में लगी हुई है, जिसकी वजह से कमाई पर प्रभाव पड़ सकता है। वैसे इस फिल्म को हिंदी भाषा में लगभग 4500 शो मिले हैं। इसके साथ ही फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाने वाली है। कमल की पॉपुलैरिटी और अलग-अलग भाषाओं में की जाने वाली रिलीज, इस फिल्म को वडज़् ऑफ माउथ के साथ आगे ले जा सकती है।
No comments