पंजाब के संदिग्ध युवकों की सूचना से मची खलबली
- जांच पड़ताल में खुलासा, राखी खरीदने आये थे युवक
- अंकित भादू ने जयदीप बिहाणी को दे रखी है धमकी
श्रीगंगानगर। पुरानी धानमंडी व सदर बाजार इलाके में आज सुबह पंजाब निवासी कई युवकों के संदिग्ध होने की सूचना पर व्यापारियों व पुलिस में खलबली मच गई। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि यह युवक संदिग्ध नहीं थे, बल्कि पंजाब से सदर बाजार में राखी खरीदने आये थे। सट्टा कम्पनी में चाय की दुकान वाले ने इन युवकों को संदिग्ध बताते हुए हड़कम्प मचा दिया था। गैंगस्टर अंकित भादू द्वारा उद्योगपति जयदीप बिहाणी को फिरौती के लिए धमकी देने की घटना होने के बाद उक्त आशंका पैदा हो गई।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पंजाब के आधा दर्जन युवक पुरानी धानमंडी में सट्टा कम्पनी में चाय की दुकान पर आये। बकौल चाय वाले के, युवकों ने कहाकि उन्हें छुपकर चाय पीनी है। उसने जबाव दिया कि उसकी दुकान छोटी है, सामने फट्टे पर बैठ कर चाय पी लो। उसने इन युवकों को 6 कप चाय पिलाई दी। उसी वक्त बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी चाय पीकर अपने घर की तरफ लौट रहे थे। उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि चाय वाले के पास कई संदिग्ध युवक आये थे। उनके पास हथियार होने की संभावना है। जयदीप बिहाणी ने चाय वाले से बात करके उन संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी। मार्केट के दुकानदार भी एकत्रित हो गये। इस दौरान वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां भी दुकानदारों ने बताया कि पांच-छ: युवक उन्होंने भी देखे हैं। ऐसे में हड़कम्प मच गया। सदर बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो, संदिग्ध युवक उसमें दिखाई दिए। जयदीप बिहाणी और दुकानदार सदर बाजार में एक दुकान पर पहुंचे, तो यह युवक मिल गये। युवकों को बाहर बुला कर पूछताछ की, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक तुलसीदास पुरोहित अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गये।
युवकों ने बताया कि वह पंजाब के गुरसहाय से यहां राखी खरीदने आये हैं। तलाशी के दौरान युवकों के पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। तस्दीक करने के बाद जयदीप बिहाणी, दुकानदार व पुलिस वापिस लौट गई। जयदीप बिहाणी ने बताया कि चाय वाले ने युवकों को संदिग्ध समझ लिया था। ऐसा कुछ नहीं था।
दुकानदार नाराज हो गया
सदर बाजार में स्थित एक दुकान पर संदिग्ध युवकों के बारे में तस्दीक करने पहुंचे दुकानदारों से दुकानदार नाराज हो गया। दुकानदार ने कहाकि उसके ग्राहकों को संदिग्ध समझने से उसका अपमान हुआ है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। कुछ दुकानदारों ने समझाइश की कि संदिग्ध लोगों की तस्दीक करना व्यापारियों के हित में ही है। इसमें नाराज होने की कोई बात नहीं है।

No comments