Breaking News

मुझे कपिल देव नहीं बनना , मेरी तुलना बंद कर दें: हार्दिक पंड्या

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का कहना है कि वह दिग्गजों में शुमार कपिल देव + से अपनी तुलना नहीं करना चाहते। वेबसाइट 'ईएसपीएन, की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक चाहते हैं कि दुनिया उन्हें उनके नाम से ही जाने और वह कपिल नहीं बनना चाहते। इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक ने दूसरे दिन 28 रन देकर मेजबान टीम की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। ऐसे में दूसरे दिन अपने प्रदर्शन के बाद पंड्या ने कहा कि वह अन्य खिलाडिय़ों के साथ अपनी तुलना से थक गए हैं। हार्दिक + ने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप एक खिलाड़ी की तुलना दूसरे से करते हो और अचानक अगर कुछ गलत हो जाता है, तो लोग कहते हैं कि अरे यह तो कपिल की तरह नहीं है।,

No comments