
नई दिल्ली। भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य कोच कुलदीप मलिक ने 'गोल्डन गर्ल, विनेश फोगाट को चैंपियन बताया है। उन्होंने कहा कि विनेश चैंपियन हैं। मुझे पूरा भरोसा था कि वह एशियन गेम्स में हमें निराश नहीं करेंगी। उनका गोल्ड मेडल जीतना देश के लिए गर्व की बात है। हालांकि, उन्होंने ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक का चौंकाने वाली हार के बाद बचाव किया है। बता दें कि विनेश फोगाट ने 18वें एशियन गेम्स की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस प्रतियोगिता में वह गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं।
No comments