Breaking News

बतौर टेस्ट कप्तान पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक से चूके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 197 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 10 चौके भी शामिल हैं। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के एक रिकॉर्ड को तोडऩे के बेहद करीब हैं। कोहली का यह 23वां टेस्ट शतक है और बतौर टेस्ट कप्तान 16वां। कोहली बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जडऩे वालों बल्लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। वह अब सिर्फ पोंटिंग और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ से ही पीछे हैं। बतौर टेस्ट कप्तान पोंटिंग के नाम 19 शतक हैं, वहीं स्मिथ ने 25 शतक ठोके हैं।

No comments