दो हजार राशन कार्डांे की जांच में 270 कार्ड ही पात्र मिले
श्रीगंगानगर। प्रभारी सचिव ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में दो हजार राशन कार्डों की जांच की जानकारी ली। विभाग द्वारा 2000 राशन कार्डों की जांच में से 270 राशन कार्ड पात्र पाये गये है। इनके अलावा भी ऐसे 10 हजार राशन कार्ड है, जिनकी जांच भी की जानी है।
अग्रवाल ने कहा कि किसी भी जांच कार्य में देरी नही होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रा में दिये जा रहे पट्टों में से ऐसे 338 पात्र परिवार है, जिन्हें पट्टे नही दिये गये है। प्रभारी सचिव ने इसे गंभीरता से लिया तथा संबंधित भू-खण्ड स्वामियों को पट्टे जारी करने के निर्देश दिये।
श्रीगंगागनर शहर में सुखाडिय़ा सर्किल से खींची चौक, खीचीं चौक से चहल चौक तक सीसी सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अब तक की प्रगति की जानकारी ली। ऐटा-सिंगरासर क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा विशेष योजना के तहत किसानों को दिये जा रहे बिजली के कृषि कनेक्शन के लिये 1760 आवेदन पत्रा प्राप्त हुए, जिनमें से 909 के डिमांड नोटिस जारी किये गये है।
प्रभारी सचिव ने 25 अगस्त तक समस्त 1760 आवेदकों को डिमांड नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि ऐटा-सिंगरासर क्षेत्रा में 2 जीएसएस अगस्त माह में, 2 जीएसएस सितम्बर माह में तथा एक जीएसएस अक्टूबर माह में पूर्ण हो जायेगा। बैठक में अम्बेडकर भवन निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई।
जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया गया कि जिले में अम्बेडकर भवन निर्माण की प्रगति संतोषजनक है, श्रीगंगानगर शहर मे भवन निर्माण की प्रगति धीमी है। जिला कलक्टर ने बताया कि विधुत विभाग द्वारा जहां-जहां जीएसएस के लिये जगह मांगी गई थी, लगभग भूमि का आवंटन कर दिया गया है।

No comments