Breaking News

बीकानेर में श्रीगंगानगर युवाओं की सेना भर्ती 26 को

- 24 अगस्त से होगी शुरू
श्रीगंगानगर। सेना के झुंझुनूं मुख्यालय द्वारा बीकानेर में सेना भर्ती 24 अगस्त से शुरू करवाई जा रही है। इसको लेकर तैयारियां व्यापक की गई हैं। श्रीगंगानगर युवाओं की सेना भर्ती बीकानेर में 24 अगस्त को निर्धारित की गई है। अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग तारीख निर्धारित है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। 24 अगस्त से शुरू होकर यह भर्ती 2 सितम्बर तक चलेगी। श्रीगंगानगर के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए काफी संख्या में युवाओं ने आवेदन भी किया है।

No comments