Breaking News

लीला चौक में 13 से मनाया जाएगा श्री गणेश उत्सव

- सनातन धर्म प्राचीन श्री ठाकुरजी राम मंदिर में निमंत्रण पत्रों का विमोचन
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी लीला चौक स्थित सनातन धर्म प्राचीन श्री ठाकुर जी श्रीराम मंदिर में पांचवां वार्षिक श्रीगणेश जन्मोत्सव 13 सितम्बर से 22 सितम्बर तक श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर लीला चौक क्षेत्र के लोग तैयारियों में जुटे हैं।
इसी के चलते गत दिवस मंदिर परिसर में निमंत्रण पत्रों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम आयोजक पं. मुकेश कौशिल, धीरज कुमार लीला, अजय लीला, लाला, पारस लीला, राहुल लीला, कोविन्द लीला, भारत लीला, सौम्य लीला, खुशी लीला, कसक लीला, विक्की शर्मा, पवन लाटा, प्रिंस लाटा, सुरेश वशिष्ठ, भुवन लीला, सोनू चमडिय़ा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
वार्षिक उत्सव में 13 सितम्बर गुरुवार को गणेश चौथ कथा होगी। 14 सितम्बर को भगवान सत्यनारायण की कथा होगी। उत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रात: 8 बजे गणेश पूजन, प्रात: 10 बजे व सायं 8 बजे सवामणी का भोग प्रतिदिन सायं 7.30 बजे महा आरती, चांदी की मूर्तियों का वितरण, 19 सितम्बर बुधवार व 22 सितम्बर शनिवार को डांडिया रास कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा मनमोहक झांकिया सजाई जाएंगी। आकर्षक आतिशबाजी होगी। राधाकृष्ण का नृत्य होगा। 56 भोग व शाही भोग लगाया जाएगा। उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए ईनामी कूपन वितरित किये जाएंगे।

No comments