Breaking News

श्रीगंगानगर में ईवीएम खराबी के चलते 2 घंटे बाद शुरू हुई वोटिंग

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ ब्लॉक के भैरूपुरा सीलवानी गांव में बूथ नंबर 68 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। मशीन में खराबी आने के चलते निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारी तकनीकी समस्या दूर करने में जुटे रहे, वहीं वोट डालने पहुंचे मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। मतदान में देरी से नाराज लोगों ने व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाते हुए रोष जताया। काफी प्रयासों के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो सकी तो दूसरी ईवीएम मंगवाई गई। इसके बाद करीब दो घंटे की देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई जा सकी।

No comments