अर्नब के बाद मुरासु की एंट्री, बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान
राजस्थान में सुबह कोहरे की चादर, दिन में चटक धूप और रात में हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक दो चक्रवाती तूफानों ने मौसम का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहले चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को प्रभावित किया और अब मुरासु तूफान ने दस्तक दे दी है। मुरासु ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल किया। हालांकि, राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल इस तूफान का प्रदेश के मौसम पर खास असर पडऩे की संभावना नहीं है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, राजस्थान में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रह सकता है।

No comments