दिवाली पर घर जाना पड़ेगा महंगा, रोडवेज की कमी के बीच निजी बस ऑपरेटर्स की मनमानी
दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इस बार सफर के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। एक तरफ राजस्थान रोडवेज के पास पर्याप्त बसें नहीं है, वहीं दूसरी तरफ निजी बस ऑपरेटर्स ने त्योहार से पहले ही किराया बढ़ा दिया है। लंबी दूरी के रूटों पर रोडवेज की सीमित बसों और स्लीपर बसों की कमी के चलते यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसका फायदा उठाकर निजी ऑपरेटर्स ने कई रूटों पर किराया 20 से 25 फीसदी तक बढ़ा दिया है, जबकि कुछ रूटों पर किराया दोगुना तक कर दिया गया है। परिवहन विभाग की प्रभावी निगरानी नहीं होने से यात्रियों को मनमाना किराया चुकाना पड़ सकता है।

No comments