Breaking News

चार्टर प्लेन से पहुंचे हीरा किंग घनश्याम ढोलकिया

देश के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के संस्थापक एवं हरि कृष्णा एक्सपोट्र्स के एमडी घनश्याम ढोलकिया सोमवार को पहली बार श्रीगंगानगर पहुंचे। वे अपनी धर्मपत्नी धर्मिष्ठा ढोलकिया और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शाम करीब 5:30 बजे चार्टर विमान से सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे गौशाला मार्ग स्थित किसना ज्वेलरी शोरूम आए। शोरूम में फ्रेंचाइजी पार्टनर डॉ. दीपक आनंद, उनके परिवारजनों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने ढोलकिया दंपती का भव्य स्वागत किया। स्टोर मैनेजर नितेश कुमार सहित स्थानीय टीम भी मौजूद रही। शोरूम के शुभारंभ में व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो पाने के बाद उनका यह दौरा फ्रेंचाइजी परिवार के लिए खास रहा।

No comments