वीसी बैठक में आबकारी राजस्व व मदिरा उठाव की समीक्षा की
आबकारी आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फेे्र्रंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला आबकारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा गत बैठक की समीक्षा की।
इस वीसी बैठक में विशेष निरोधात्मक अभियान, आबकारी राजस्व, मदिरा उठाव की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी विभागीय बीएफसी बैठक में सम्मिलित कराये जाने वाले प्रस्तावों तथा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिला कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित इस वीसी बैठक में श्रीगंगानगर के जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया, आबकारी अधिकारी फतेह सिंह शेखावत, आशीष स्वामी, सुरेश चौधरी एवं गोपाल सिंह मौजूद रहे।
No comments