Breaking News

मावा मंडी से 100 किलो दूषित मावा पकड़ा

धौलपुर जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शहर के बजरिया स्थित अग्रसेन मावा भंडार से 100 किलो दूषित मावा पकड़ा गया. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की जांच में मावा दूषित पाया गया. इसके बाद खाद्य सुरक्षा दल ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे मावे को नष्ट करवा दिया. कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने पांच प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने भी लिए. अग्रसेन मावा भंडार से मावे के दो नमूने संग्रहित किए गए. इसके अलावा मुकेश मावा भंडार, राहुल मावा भंडार और सुरेंद्र मावा भंडार से भी मावे के नमूने लिए गए.

No comments