रेल पटरी विस्फोट का मामला: पुलिस अधीक्षक फिर मौके पर पहुंचे
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 50 जीबी के निकट विस्फोट होने की घटना की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। जांच दल अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। जयपुर से भी एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। एसपी हरीशंकर यादव ने गुरूवार सुबह भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच दल में जुटे अधिकारियों से जानकारी ली।
इस घटना को लेकर रामसिंहपुर पुलिस रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर भानुप्रताप सिंह भाटी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रेल पटरी पर विस्फोट करके रेल सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।घटनास्थल का पुन: निरीक्षण किया गया है। अभी जांच चल रही है।

No comments