Breaking News

झुंझुनूं रोडवेज डिपो में अलग वॉट्सएप ग्रुप बनाने पर विवाद

झुंझुनूं रोडवेज डिपो में कर्मचारियों के वॉट्सएप ग्रुप को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस थाने पहुंच गया है। डिपो के मुख्य प्रबंधक गिरिराज स्वामी ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर एक चालक समेत तीन कर्मचारियों और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में अलग वॉट्सएप ग्रुप बनाकर मुख्य प्रबंधक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करने और झूठे आरोप लगाकर कर्मचारियों को भड़काने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान इसी ग्रुप में चालक अमर सिंह ने मुख्य प्रबंधक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। आरोप है कि पोस्ट में मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाए गए।

No comments