Breaking News

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर कोटा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कोटा से रशीदपुरा खोरी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा सोगरिया-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के नवंबर में दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे शेष हैं। वहीं, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भागलपुर से जयपुर के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जाएगी। रेलवे ने कोटा से चलने वाली खाटूश्यामजी स्पेशल ट्रेन की आरक्षित श्रेणियों में सीटें उपलब्ध होने की जानकारी दी है।

No comments