पेपर लीक रोकने के लिए एनटीए का नया प्लान, अब 5000 एक्सपट्र्स तैयार करेंगे जेईई-नीट के सवाल
पेपर लीक और कई गड़बडिय़ों को लेकर उठे सवालों के बाद अब सरकार और एनटीए ने एग्जाम सिस्टम को फुल-प्रूफ बनाने के लिए कमर कस ली है।
एनटीए का मुख्यालय दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला से हटाकर नई दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है। नई लोकेशन और मॉडर्न सुरक्षा इंतजामों के साथ ही एजेंसी ने देशभर से करीब 5,000 शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों का नया पैनल तैयार किया है।

No comments