40 साल पुराने दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर
पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर में आज मंगलवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। यहां सड़क पर बने करीब 40 साल पुराने दो मंजिला मकान को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। दरअसल, कारोबारी सुशील डागा पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा था। मंगलवार सुबह न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।

No comments