Breaking News

ऋषिकेश में गंगा स्नान करते वक्त जयपुर के युवक-युवती लापता

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में सुबह गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती बह गए। दोनों के डूबने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर तक तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, जयपुर से चार दोस्त घूमने ऋषिकेश आए थे। सभी शिवपुरी क्षेत्र स्थित एक कैंप में ठहरे थे। सुबह करीब लवेश साटीवाल और चेतना मीणा गंगा में नहाने गए। बताया गया कि दोनों ने फोन कर अपने साथियों को नदी किनारे बुलाया था।

No comments