Breaking News

जयपुर में जुटेगा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व :नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अपने नवगठित संगठन को राज्यों में जिम्मेदारियां संभालने से पहले वैचारिक और रणनीतिक रूप से धार देने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में जयपुर के समीप बाड़ा पदमपुरा में 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2026 तक पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों का 10 दिवसीय विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े करेंगे, जबकि 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले समापन सत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। जयपुर ट्रेनिंग कैंप में खडग़े और राहुल गांधी के आगमन का कार्यक्रम अंतिम रूप से तय कर दिया गया है। करीब 23 वर्ष पूर्व साल 2003 में यहां कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया था।

No comments