अजमेर में कब्रिस्तान की जमीन पर काट दिए प्लॉट, नोटिस मिलते ही मचा हड़कंप; अब चलेगा बुलडोजर
अजमेर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी बसाने का मामला सामने आया है। सोमलपुर स्थित गैर मुमकिन कब्रिस्तान की भूमि पर चारदीवारी बनाने के साथ मकान, दुकानें और भूखंड काट दिए गए। शिकायत मिलने के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण ने मामले की जांच कर अतिक्रमियों को नोटिस जारी किया है। एडीए ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया है। ऐसा नहीं करने पर प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

No comments