बेकाबू-कार बाइक-स्कूटी को टक्कर मार खाई में गिरी,2 की मौत
जयपुर में आमेर महल से जलमहल की ओर जा रही एक बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद कार सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। हादसा आमेर थाना इलाके की आमेर घाटी में देर रात हुआ। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जहां पुलिस ने हादसे में बाइक सवार शोएब और साहिल के शव को एसएमएस अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है।

No comments