हेमकुंड साहिब में बर्फबारी... 400 यात्री को रोके
दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। आज शुक्रवार को प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में बारिश हुई। वहीं बारिश से बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद हसे गश्स है। खोलने का काम जारी है, यात्री वाहन दोनों ओर हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फबारी के बाद घांघरिया से हेमकुंड के बीच यात्रियों को रोका गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया में ही यात्रियों को फिलहाल रोका गया है।

No comments