राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम
राजस्थान में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढऩे लगी है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अक्टूबर को तीन जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग के साथ सीकर और झुंझुनूं क्षेत्र में बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

No comments