भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम व निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत श्रीगंगानगर जिला परिषद के 39 सदस्यों के चुनाव के लिए कल शुक्रवार 23 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
आज गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम सहित निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग जोन से जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कल बुधवार तक 150 से अधिक आवेदन पत्र प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। जबकि 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

No comments