Breaking News

तीन पंचायत समितियों में 3 नवंबर और आठ में 14 नवंबर को मतदान

श्रीगंगानगर में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जिले की 11 पंचायत समितियों के 221 सदस्यों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। तीसरे चरण में श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ और राजियासर पंचायत समितियों में 3 नवंबर को, जबकि चौथे चरण में श्रीगंगानगर उत्तर-दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घड़साना, रायसिंहनगर, पदमपुर और श्रीकरणपुर पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। इनकी जांच 24 अक्टूबर को होगी और 26 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 4 नवंबर, जांच 5 नवंबर और नाम वापसी 6 नवंबर को होगी। दोनों चरणों में मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ईवीएम से होगा। मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

No comments