Breaking News

मुकेश ऑडिटोरियम में वुशु प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

श्रीगंगानगर में स्पेंगल पब्लिक स्कूल की मेजबानी में मुकेश ऑडिटोरियम में खेली जा रही 70वीं राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वुशु प्रतियोगिता के चौथे छात्रा खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वुशु कोच संयोजक मनजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन अण्डर 17 वर्षीय वर्ग के 60 किलो भार में छवि जयपुर बनाम अलमाल जोधपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अलमाल विजेता रही। दूसरा मैच सोनाली श्रीगंगानगर का मुकाबला टीना अजमेर से हुआ जिसमें टीना विजेता रही। तीसरा मुकाबला शिक्षा सीकर व प्रतिज्ञा राजसमन्द के बीच हुआ, जिसमें प्रतिज्ञा विजेता रही। इनके अलावा 65 किलो व 70 किलो वर्गभार में भी मुकाबले हुए।

No comments