Breaking News

4 अक्टूबर को 1100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी स्थित श्री बालाजी बगीची में 4 अक्टूबर को शाम 4 से 6 बजे तक 1100 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित होंगे। सद्भावना मंच-जन चेतना सेवा समिति, श्री बालाजी भजन मंडल और श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वामी ब्रह्मदेव के सान्निध्य में होने वाले आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता और नशामुक्त समाज का संकल्प लेना है। आयोजन में 108 यजमान सपत्नीक पूजन करेंगे।

No comments