Breaking News

पूरा परिवार घूमने गया, पीछे से घर से सोना व नगदी चोरी

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाला पूरा परिवार घूमने गया और पीछे से अज्ञात चोर घर से सोने के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार करण कुमार सिंधी पुत्र पुरूषोत्तमलाल ने रिपोर्ट दी कि वह विगत 2 अक्टूबर को परिवार सहित घूमने गये थे। 10 अक्टूबर को वापिस आये तो चोरी का पता चला। घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने की एक चेन, सोने की एक अगंूठी, 50 हजार रुपए की नगदी व एप्पल के इयरपोड गायब थे। मुकदमे की जांच एएसआई मनीराम को सौंपी गई है।

No comments