Breaking News

डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता शुरू, मेजबान टीम जीती

श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज की मेजबानी में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की 22वीं अंतरमहाविद्यालय पुरुष नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच में मेजबान डीएवी कॉलेज ने राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर को 21-8 से हराया। दूसरे मुकाबले में विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने एमडी कॉलेज, पल्लू को 19-4 से शिकस्त दी। राजकीय भीमराव अंबेडकर कॉलेज, श्रीगंगानगर ने अंबिका कॉलेज, पल्लू को 19-0 से तथा श्रीश्याम कॉलेज ने श्री ग्लोबल कॉलेज, राजगढ़ को 11-5 से पराजित किया।

No comments