Breaking News

श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक के नौकरी 'खाने',के वीडियो वायरल

एक तरफ डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने, खाली पद भरने और नए अवसर पैदा करने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी से जुड़े वायरल वीडियो ने रोजगार की राजनीति को एक नए विवाद में ला खड़ा किया है। वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि विधायक ने नौकरी दिलाने के बजाय नौकरी छीनने जैसी बात कही। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह कैसा रोजगार मॉडल है? वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक चर्चा छेड़ दी है। युवाओं के मन में भी सवाल है कि जब जनप्रतिनिधि रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात करते हैं, तब किसी व्यक्ति की नौकरी को लेकर इस तरह की कथित टिप्पणी का क्या संदेश जाता है?

No comments