Breaking News

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, प्रमाणपत्र मिले

श्रीगंगानगर में चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई केंद्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। पांच अक्टूबर से चले शिविर में 50 छात्राओं ने पंजीकरण कराया। महिला सुरक्षा इकाई की सिपाही सुनीता ने छात्राओं को आपात स्थिति में बचाव की तकनीक सिखाई। पुलिस विभाग ने ऑनलाइन सुरक्षा की कानूनी जानकारी दी। डॉ. रेखा भारद्वाज ने प्राणायाम, ध्यान और व्यायाम तथा डॉ. दीपिका मोंगा ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जानकारी दी। समापन पर छात्राओं ने सीखी तकनीकों को नुक्कड़ नाटक में प्रस्तुत किया और उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए।

No comments