Breaking News

वसुंधरा राजे ने कहा- पद का इंतजार मत करो, बाहर निकलो और संघर्ष करो

जोधपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शहर के एक निजी स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशनल कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। कार्यक्रम में वोटिंग के अधिकार को 16 साल करने और क्लाइमेंट चेंज को लेकर डिबेट भी हुई। पूर्व सीएम ने बच्चों की जमकर तारीफ की। राजे ने एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों से अपने दम पर पहचान बनाने और संघर्ष करने की बात कही। राजे ने कहा- पद मिलने का इंतजार करने के बजाय बाहर निकलकर संघर्ष करना चाहिए और अपनी खुद की जगह बनानी चाहिए। राजे ने बच्चों को आगे बढऩे, अवसरों का इंतजार करने के बजाय उन्हें हासिल करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

No comments