सरपंच चुनाव लड़ने की चाह में चुराया 1 करोड़ का सोना- धरा गया
राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों के नजदीक आते ही ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मी और सरपंच बनने की होड़ चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच सरपंच चुनाव का खर्च निकालने और अपने महंगे शौक पूरे करने की सनक में अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
जोधपुर जिले के गारासनी गांव निवासी एक युवक ने इंदौर में अपनी ही महिला दोस्त के घर से 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना और नकदी पार कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधा राजस्थान अपने गांव भाग आया और पुलिस से बचने के लिए चोरी किए गए बेशकीमती सोने के बिस्किट और आभूषणों को अपने घर में जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया। इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया।

No comments