बारिश-ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान:किसानों की बढ़ी चिंताएं
जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। 28 और 29 पीडी क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से खेतों में पककर तैयार खड़ी मूंग, मोठ और ग्वार की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रभावित खेतों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
इस समय खेतों में मूंग, मोठ और ग्वार की फसलें लगभग तैयार खड़ी हैं। ऐसे में ओले गिरने से फलियां टूटने और दाने खराब होने का खतरा है।

No comments