दिवाली पर लंबी रूट की ट्रेनों में सीटों का संकट:कई रूट्स पर 100 से ज्यादा वेटिंग
जयपुर से यूपी-बिहार, बंगाल और झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। कई रूट्स पर 100 से ज्यादा वेटिंग चल रही है, जबकि कई ट्रेनों में सीट अवेलेबल ही नहीं हैं। त्यौहारों पर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाने के वाबजूद भी लंबी दूरी के रूट्स पर यात्री भार बढ़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी जयपुर से यूपी-बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। वहीं, पटना, प्रयागराज और कानपुर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

No comments