Breaking News

जयपुर में दुकानों पर चला जेडीए का बुलडोजर, न्यू सांगानेर रोड पर हटेंगे 260 अवैध निर्माण

जयपुर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर करीब 60 मकान-दुकानों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यह सड़क 100 फीट चौड़ी है, लेकिन काफी जगह अवैध निर्माण के कारण इसकी चौड़ाई 40 से 60 फीट तक ही रह गई है। आज गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक 1 किमी में सड़क सीमा में आ रहे रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढिय़ां और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा और यातायात को डायवर्ट किया गया।

No comments