त्योहारों में स्ट्रीट वेंडर्स को हटाने पर एनएचआरसी सख्त, कहा- वैकल्पिक जगह दिए बिना न हो एक्शन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया। इस निर्देश में कहा गया है कि वे आने वाले नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों में स्थानीय वेंडर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, फेरीवालों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों की आजीविका और मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
संस्था की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला अलग-अलग शहरों में स्थानीय वेंडर्सऔर फेरीवालों को कथित तौर पर बिना वजह हटाने, उनका सामान जब्त करने, जुर्माना लगाने और उन्हें परेशान करने की शिकायतों से जुड़ा है।

No comments