Breaking News

अचानक घट गई वेटिंग, वंदे भारत-तेजस समेत कई ट्रेनों में सीटें खाली

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का असर रेल सेवाओं पर पडऩे लगा है। दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम हो गई है। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और अरुणाचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में सीटें खाली हैं। आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस में सोमवार का आरक्षण चार्ट बनने के बाद भी सीटें खाली हैं। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बहाल हो गया है।

No comments