मेडिकल स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के मेडीकल स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौतीना कुंआ स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में तड़के चार बजे के बाद आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ती रही और उसमें आग की लपटें निकलने लगीं। इससे उसने आस पास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची, तब तक आसपास की दुकानें भी चपेट में आ गई थी।

No comments