Breaking News

भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, कई ट्रेनें रद

दक्षिण केरलम के तिरुवनंतपुरम जिले में परासला रेलवे स्टेशन के पास आज गुरुवार तड़ते भूस्खलन होने से रेलवे के परिचालन पर असर पड़ा है। इस घटना में बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल ट्रेन सेवाएं पर रोक लगा दी है। छह पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं, प्रभावित एक्सप्रेस ट्रेन को आंशिक रूप से रद कर दिया है। हादसा तब हुआ जब इस इलाके में भारी बारिश हो रही थी।

No comments