Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जानें, 1,000 से ज्यादा उड़ानें

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने नए विंटर शेड्यूल की घोषणा की है, जिसके तहत साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 811 से बढ़ाकर 1,010 कर दी गई है। इस नए शेड्यूल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर कनेक्टिविटी का विस्तार किया गया है, जिससे दैनिक उड़ानों की संख्या लगभग 152 हो जाएगी। कुल 900 साप्ताहिक घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। लखनऊ, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे, दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर के लिए भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

No comments