सऊदी में हूती हमलों के बाद भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी
सऊदी अरब में यमन और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने नागरिकों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है. ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच अब खाड़ी में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. अब भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी कर कहा है कि सऊदी अरब में रहने वाले सभी भारतीय शांत रहें और सतर्कता बरतें.
हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहें और स्थानीय प्रशासन की ओर से आधिकारिक माध्यमों से जारी निर्देशों का पालन करें.

No comments