Breaking News

माउंट आबू में गेस्ट हाउस में पकड़ी पानी की चोरी:अवैध बूस्टर किया जब्त

माउंट आबू के अधरदेवी के पास आर्यवन गेस्ट हाउस पर जलदाय विभाग ने कार्रवाई की। यहां सीधी पानी सप्लाई लाइन में अवैध रूप से मोटर और बूस्टर लगा रखा था। दो दिन पहले मिली जानकारी पर आज बुधवार सुबह विभाग की टीम ने इलाके में जांच की। गेस्ट हाउस के पास झाडिय़ों में छिपी मोटर चालू मिली, जिससे अवैध रूप से टंकी में पानी जा रहा था। सबूत मिलने पर विभाग ने मोटर का कनेक्शन काटा और मोटर-बूस्टर जब्त कर लिया। संचालक को पुराने जल कनेक्शन के कागजात व बिल लेकर विभाग में आने को कहा गया है।

No comments