राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका
राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बिना किसी आर्थिक दबाव के जारी रखने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य स्तरीय चयन परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. जिसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम केंद्र सरकार की एक प्रमुख छात्रवृत्ति योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है.

No comments